बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुबई में भी छठ की छटा बिखरते दिखे यूपी, बिहार और झारखंड के लोग, बिहार के इस जिले का है मुख्य आयोजक

दुबई में भी छठ की छटा बिखरते दिखे यूपी, बिहार और झारखंड के लोग,  बिहार के इस जिले का है मुख्य आयोजक

MUZAFFARPUR : यूएई के विश्व प्रसिद्ध सिटी दुबई में यहां के ममजार बीच पर छठ पर्व के अवसर पर लगभग 500 लोगों की उपस्थिति के साथ छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरपुर के मूल निवासी अनिल कुमार पांडे के द्वारा की गई। अनिल कुमार पांडे दुबई में एक मल्टीनेशनल होटल कंपनी में प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। 

कार्यक्रम के आयोजन पर अनिल कुमार से बात करने पर वो कहते हैं कि छठ महापर्व  उत्तर भारत के लोगों का आस्था का प्रतीक है और इसी आस्था को बचाने की हमने एक छोटी सी कोशिश की है। सात समुंदर पार दुबई में भी लोगों की आस्था को बरकरार रखा जाए और भारत की यह लोक परंपरा को जीवित रखने की कोशिश करेंगे। 

उन्होंने कहा कि यहाँ रह रहे देश वासियों से मिलना जुलना, हमारी सभ्यता संस्कृति को सात समुद्र पार भी सहेज के रखना इस आयोजन का मुख्य मकसद है। दुबई में कितने ऐसे परिवार हैं जिनके कई पीढ़ी बिहार गयी ही नही है उनके बच्चों को पता भी तो चले हमारी संस्कृति कितनी समृद्ध है। गौरतलब है की चंद्रदीप पांडे के पुत्र अनिल कुमार पांडे एक सफल बिजनेसमैन होते हुए भी लगातार समाज सेवा में सक्रिय रहते हैं। देश-विदेश के कईं लोगो की लगातार मदद करने वाले अनिल बीबीगंज आनंदपुरी मुजफ्फरपुर के मूल निवासी हैं।

Suggested News