बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस का लोगों ने किया जमकर विरोध, बैरंग लौटी पुलिस

वैशाली में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस का लोगों ने किया जमकर विरोध, बैरंग लौटी पुलिस

VAISHALI : जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे बसी महादलित बस्ती को कोर्ट के आदेश पर खाली करने पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान अतिक्रमणकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। 

हालाँकि पुलिस ने कुछ घर को हटाया। लेकिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस वहां से लौट आई। मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे कई सालों से महादलितों के 40 घर है। 

कोर्ट के आदेश के बाद औद्योगिक थाने की पुलिस आज खाली करने पहुंची थी। तभी अतिक्रमणकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई। पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों में आक्रोश बढते देख पुलिस वहां से वापस लौट आई। 

इस संबंध में पीड़ित महिला ममता देवी ने बताया कि हम लोग बरसों से औद्योगिक थाना के पास रहते हैं। आज बियाडा के लोग और पुलिस खाली करवाने आये है। हम लोगों पर लाठी भी चार्ज कर दिया है। जिससे दो लोग घायल हो गए हैं। हम लोगों ने कहा की जमीन खाली करवा रहे हैं तो जमीन दे दीजिए। नहीं तो मरेंगे, मिटेंगे इसी जमीन पर रहेंगे।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News