बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की गिरफ़्तारी पर फूटा लोगों का गुस्सा, थाना का किया घेराव, पुलिस पर लगाया एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप

नालंदा में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की गिरफ़्तारी पर फूटा लोगों का गुस्सा, थाना का किया घेराव, पुलिस पर लगाया एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप

NALANDA : जिले के नगर थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की शाम वार्ड संख्या 34 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्रवण यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मोहल्लेवासियों ने थाना पहुंचकर घेराव कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। 

लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पोस्टर फाड़ने पर मारपीट और गोलीबारी की घटना घटी थी। जिसका मामला थाना में दर्ज है। गोलीबारी और मारपीट की घटना में दो वार्ड पार्षद भी आरोपित है। पुलिस उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

कहा की सिर्फ खानापूर्ति के नाम पर पुलिस दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर उनके एक-दो लोगों को गिरफ्तार कर पीठ थपथपा रही है। नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से मामला दर्ज कराया गया था। एक पक्ष के चार आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे पक्ष से आज शाम श्रवण यादव को गिरफ्तार किया गया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News