बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने किया घंटों सड़क जाम, वाहनों की लगी रही लंबी कतार

बांका में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने किया घंटों सड़क जाम, वाहनों की लगी रही लंबी कतार

अमरपुर (बांका). नगर पंचायत के डुमरामा गांव के वार्ड संख्या एक में पिछले छह माह से पेयजल संकट जुझ रहे लोगों ने अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में डुमरामा मस्जिद के समीप सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर टायर जलाकर एवं बांस लगा दिया। इससे जाम स्थल के दोनों ओर यात्री एवं भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सैकडों की संख्या में महिला एवं पुरुष ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इससे लगभग दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पाकर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग उग्र होकर नारेबाजी करते रहे।

वहीं कार्यपालक के साथ गए एक व्यक्ति ने जब उग्र लोगों को समझाने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की करने लगे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नियंत्रित किया। बीबी जमीला, बीबी अबीना, परवीन खातुन, बीबी नूरजहां, बीबी तब्बसुम, बीबी साबरा, मु. शाहब, मेराजूल मु . सोनू, इस्तियाक इजहार आदि ने बताया कि चार वर्ष पूर्व नगर पंचायत द्वारा लगभग दस लाख रुपये से अधिक की राशि से जल-नल योजना का काम शुरू किया गया, जो भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया। लेकिन थोड़े दिन बाद ही पानी की सप्लाई बंद हो गयी।

पिछले छह माह से गांव का चापाकल भी पानी देना बंद कर दिया है। ऐसे में लोगों को पीने के पानी का जुगाड़ करना चुनौती बना गया है। महिलाओं ने बताया कि पानी की किल्लत से भीषण गर्मी में भी वह कई दिनों स्नान नहीं कर पाई है। पीने एवं खाना बनाने के लिए पानी गांव के दूसरे मोहल्ला से पानी लाती है।

वहीं कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह ने आक्रोश लोगों को अश्वस्त किया कि हर हाल में शनिवार को नया मोटर लगाकर वार्ड में पानी की सप्लाई चालू की जाएगी। तब लोग शांत हुए। उन्होंने बताया कि जहां भी पानी की सप्लाई में परेशानी हो रही है, वहां प्राथमिकता देते हुए पानी की सप्लाई का कार्य किया जा रहा है।


Suggested News