बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनएच किनारे मटकोर की रस्म के लिए जा रहे थे लोग, पीछे से अनियंत्रित बस कईयों को कुचल दिया, मच गया हड़कंप

एनएच किनारे मटकोर की रस्म के लिए जा रहे थे लोग, पीछे से अनियंत्रित बस कईयों को कुचल दिया, मच गया हड़कंप

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय जिले से है, जहां बीती रात एनएच - 31 पर करीब नौ बजे सड़क पर मटकोर की रस्म के लिए जा रहे छह बरातियों को अनियंत्रित बस ने कुचल दिया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। घटना नगर थाना की बलिदानी दुर्गा स्थान के समीप की है। हादसे से आक्रोशित लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान चालक और खलासी को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी।सभी घायलों को समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खगड़िया की तरफ से आ रही थी बस

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पोखरिया निवासी जगदीश पासवान के बेटी की गुरुवार की रात शादी है। इसी आयोजन को लेकर सभी रिश्तेदार और मोहल्ले के 60 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे मटकोर रस्म में शामिल होने के लिए बलिदानी दुर्गा स्थान के समीप एनएच - 31 से गुजर रहे थे। 

इस दौरान सभी बराती डीजे की तेज धुन पर थिरक रहे थे। इसी बीच खगड़िया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और बरातियों को कुचल दिया।हादसे में छह-सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से सभी को बगल के निजी अस्पताल में ले जाया गया है। लोगों ने बस के चालक और खलासी को पकड़ लिया तथा बस में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने बस के चालक और खलासी को हिरासत में लेते हुए वाहन को भी जब्त कर लिया है।



Suggested News