PATNA : लगातार बढ़ते तेल की कीमतों से परेशान बिहार के उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा बड़ी राहत प्रदान की गई है। राज्य के अधिकतर जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए हैं। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, औंरंगाबाद, कटिहार, मोतिहारी, लखीसराय, नालंदा, सीतामढ़ी समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया। पूर्णिया में तेल की कीमतों में लगभग एक रुपए की कमी आई है।
पटना में 35 पैसे और डीजल में 32 पैसे की कमी
राजधानी पटना में आज पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे और और डीजल 32 पैसे प्रति लीटर कमी की गई है। मुजफ्फरपुर में भी पेट्रोल के दाम 30 पैसै और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर कम हो गए। भागलपुर में पेट्रोल 37 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
हालांकि गया, बक्सर सहित आधा दर्जन जिलों के उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। गया, बक्सर, बांका, गोपालगंज, मधुबनी, समस्तीपुर, सारण, सुपौल और वैशाली जिले में तेल के दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई। वहीं, शिवहर, शेखपुरा, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा, अरवल, अररिया और बेगूसराय जिले में तेल के दाम रविवार को स्थिर हैं। बता दें कि पिछले दो माह से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
3 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.35 95.07
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.31 95.01
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.76 95.46
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.31 95.04
गोपालगंज 108.77 95.46
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 108.97 95.65
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 95.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.63 95.32
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 108.06 94.78
नालंदा 107.65 94.42
नवादा 108.35 95.07
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.71 95.39
रोहतास 108.77 95.47
सहरसा 108.07 94.79
समस्तीपुर 107.39 94.15
सारण 107.81 94.57
सीवान 108.46 95.17
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.44 95.14
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.85 94.58
प. चंपारण 109.00 95.68