बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना विमेंस कॉलेज में 'पर्सपेक्टिव' थीम पर इमैजिकेशन 2024 फोटोग्राफी प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, प्राचार्या ने जमकर की छात्राओं के कार्यों की तारीफ़

पटना विमेंस कॉलेज में 'पर्सपेक्टिव' थीम पर इमैजिकेशन 2024 फोटोग्राफी प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, प्राचार्या ने जमकर की छात्राओं के कार्यों की तारीफ़

PATNA : आज पटना विमेंस कॉलेज के जनसंचार विभाग ने इमैजिकेशन 2024, फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का विषय था पर्सपेक्टिव यानी दृष्टिकोण। पटना विमेंस कॉलेज की प्राचार्यऻ डॉक्टर सिस्टर एम रश्मि ए.सी. ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और सभी तस्वीरों का बारीकी से अवलोकन किया।

अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं की मेहनत और विषय की समझ की तारीफ़ की और कहा की सभी तस्वीरें जीवंत हैं। आलोक जॉन, सहायक समंवयक, आई क्यु ए सी, ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए आम जीवन में तस्वीरों के महत्व पर छात्राओं से बात की।

इस आयोजन में सेमेस्टर 6 की छात्राओं ने प्रशांत रवि के मार्गदर्शन में कैमरे व स्मार्टफोन का प्रयोग कर तस्वीर उकेरी व तकनीकी कला कौशल को दिखाया। जनसंचार विभागाध्यक्ष रोमा ने छात्राओं को इस आयोजन के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कॉलेज की उप प्राचार्यऻ डॉ सिस्टर एम तनिशा ए सी ने प्रदर्शनी को देखा और छात्राओं से उनकी तस्वीरों के बारे में बात की और तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की। 

इस फोटो प्रदर्शनी को  विभिन्न विभागों से संकाय सदस्य और छात्राओं ने देखा और सराहा। सभी ने प्रदर्शित चित्रों की बहुत प्रशंसा की। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया प्रति पुष्टि पुस्तक में भी दर्ज़ की। जनसंचार विभाग की प्रमुख रोमा के साथ ही विभाग के अन्य संकाय सदस्य प्रशांत रवि, दिव्या गौतम, अंकिता,अजय कुमार झा, गौरव अरण्य और अपराजिता पाठक आयोजन में उपस्थित रहें।

Suggested News