बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिव मंदिर में फेंका मिला मांस का टुकड़ा, लोहरदगा में आक्रोशित लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, स्थिति तनावपूर्ण

शिव मंदिर में फेंका मिला मांस का टुकड़ा, लोहरदगा में आक्रोशित लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, स्थिति तनावपूर्ण

DESK. मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंके जाने से लोहरदगा के रामपुर गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है.झारखंड के लोहरदगा में घटना के उजागर होते ही स्थानीय लोगों आक्रोशित हो गए. गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई और तरह तरह की बातें होने लगी. हालांकि पुलिस प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाला और लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश शुरू हो गई. 

स्थानीय लोगों के अनुसार रामपुर गांव के एक शिव मंदिर में शनिवार सुबह लोगों ने मांस का टुकड़ा फेंका पाया. गांव में खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए. इस बीच अन्य पक्ष के लोगों को लेकर तरह तरह की बातें भी होने लगी. स्थिति तनावपूर्ण होता देख गांव के प्रबुद्ध जनों ने सबको शांत कराने की कोशिश की. साथ ही पुलिस से शरारतीतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की. वहीं पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए लोगों को शांत कराया और आततायी तत्वों पर कार्रवाई का भरोसा दिया. 

हालांकि घटना के बाद से शनिवार सुबह से ही गांव में स्थिति तनावपूर्ण है. फिलहाल पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है.


Suggested News