बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीजिए छम्मक छल्लो चाय, ठंड को कीजिए बाय-बाय

पीजिए छम्मक छल्लो  चाय, ठंड को कीजिए बाय-बाय

NEWS4NATION DESK : जमशेदपुर विंटर फेस्ट में चल रहे फूड फेस्टिवल में पहाड़ी चाय जिसका नाम कंपनी ने 'छम्मक छल्लो' दिया है की मांग जबर्दस्त है। मेले में ला ग्रेविटी की ओर से लगभग दर्जन भर चाय की किस्मों को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें छम्मक छल्लो चाय की मांग सबसे ज्यादा है। कंपनी की माने तो अबतक हजारों इस चाय की चुस्की ले चुके है।

कई तरह की जड़ी-बूटी से बना है यह चाय

कंपनी का कहना है कि यह एक मसाला चाय है, जिसे विभिन्न जड़ी बूटी से बनाया गया है। इसमें केशर, बादाम, इलायची, दालचीनी, स्टार एनीज, नटमेग और गुलाब की पत्तियों का रस है। यह चाय कांसा से बने बर्तन समोवर में बनती है।इस चाय के मसाले में दूध की चाय एक बार पीने के बाद उसका प्रभाव खत्म हो जाता है, लेकिन इस चाय को पीने के बाद शरीर में चार-पांच घंटे तक गर्मी रहती है। यह गर्मी केशर की वजह से होती है। 

पहाड़ी इलाको में ठंड अधिक पड़ती है। ऐसे में वहां इस चाय का सेवन अधिक होता है। जड़ी-बूटियों से बनी इस चाय को पीने से शरीर के अंदर गर्मी बनी रहती है। 


Suggested News