बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PM मोदी ने संसद के बजट सत्र के पहले विपक्ष को दी हुड़दंग ना करने की नसीहत, कहा- आदतन लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले करें आत्मनिरीक्षण

PM मोदी ने संसद के बजट सत्र के पहले विपक्ष को दी हुड़दंग ना करने की नसीहत, कहा- आदतन लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले करें आत्मनिरीक्षण

DESK: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। जो 9 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने मीडिया को संबोधित किया है। पीएम ने अपने संबोधन में विपक्ष को नसीहत ही है कि वह सदन के दौरान हुड़दंग ना कर के अच्छी तरह से बहस करें। उन्होंने कहा कि, 10 सालों में जिसको जो रास्ता सुझा इस प्रकार से संसद में सब ने अपना कार्य किया। जिनको आदतन हुड़दंग करने का स्वभान बन गया है। वो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि, ऐसे में सभी सांसद आत्मनिरीक्षण करें कि 10 साल में उन्होंने क्या किया। उन्होंने कहा कि, अपने संसदीय क्षेत्र में भी 100 लोगों से पूछ लें किसी को याद नहीं होगा। किसी को नाम भी पता नहीं होगा। लेकिन जिसने सदन में उत्तम विचारों से संसद को लाभान्वित किया होगा, उन्हें एक बहुत बड़ा वर्ग आज भी याद करता होगा, इसकी सराहना करते होंगे।''   

पीएम ने कहा कि, जब चुनाव का समय निकट होता है तो पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है। हम भी उसी परंपरा का पालन करते हुए अपनी नई सरकार में पूर्ण बजट लाएंगे। उन्होंने कहा कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल हम सबके सामने बजट पेश करने वाली हैं। मुझे विश्वास है कि देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि, "इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था उसके आखिर में इस संसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम था। उसके बाद 26 जनवरी को भी हमने देखा किस प्रकार से देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य-शौर्य को अनुभव किया और आज बजट सत्र का आरंभ हो रहा है तब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट, एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।"




Suggested News