बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हम छेड़ते नहीं है लेकिन किसी ने हमें छेड़ा तो छोड़ते भी नहीं…एनसीसी की रैली में बोले पीएम मोदी

हम छेड़ते नहीं है लेकिन किसी ने हमें छेड़ा तो छोड़ते भी नहीं…एनसीसी की रैली में बोले पीएम मोदी

NEW DELHI :  पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में एनसीसी की रैली को संबोधित करते हुए भारतीय सेना की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने दो-टूक शब्दों में भारतीय सेना का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम छेड़ते नहीं हैं, लेकिन छेड़ने पर छोड़ते भी नहीं हैं।

एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा  कि हमारी सेना ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि हम छेड़ते नहीं है लेकिन किसी ने हमें छेड़ा तो हम छोड़ते भी नहीं हैं। हम शांति के प्रबल समर्थक हैं लेकिन राष्ट्र रक्षा में हम कोई भी कदम उठाने से चूकेंगे नहीं। यही कारण है कि बीते साढ़े चार वर्षों में देश की रक्षा और सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। 

पीएम ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद कैडेट्स को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा-भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हुआ है, जिसके पास जल, थल और नभ से परमाणु हमले और आत्मरक्षा करने की क्षमता है। इसके अलावा दशकों से लटके पड़े लड़ाकू विमानों और आधुनिक तोपों से से जुड़े समझौतों को जमीन पर उतारा गया है। देश में भी मिसाइल से लेकर, टैंक, गोलाबारूद और हेलिकॉप्टर बनाए जा रहे हैं। आप युवा साथियों को आश्वस्त करता हूं कि आने वाले समय में हर वह बड़ा और कड़ा फैसला लिया जाएगा जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी है। 


Suggested News