बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएम मोदी का यूरोप दौरा : पहले दिन पहंचे जर्मनी, रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले- जंग में किसी की जीत नहीं होती

पीएम मोदी का यूरोप दौरा : पहले दिन पहंचे जर्मनी, रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले- जंग में किसी की जीत नहीं होती

Desk. प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी तीन यूरोपीय देशों की यात्रा की शुरुआत जर्मनी से की। यहां वे जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मिले। इसके बाद दोनों नेता डेलिगेशन लेवल मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि, युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है और इसमें किसी की भी जीत नहीं होती है।

पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की मौजूदगी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संदेश देते हुए कहा कि, जंग से सिर्फ नुकसान ही होता है। जंग का असर दुनिया के सभी देशों पर पड़ा है। अलग-अलग देशों में रहने वाले हर परिवार पर इसका असर पड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि, भारत शांति का परोकार है और भारत को दुनिया के हर हिस्से में शांति चाहिए। सभी मसलों का हल बातचीत से होना चाहिए।

तेल के दाम बढ़े

पीएम ने आगे कहा कि, जंग की वजह से खाने के सामनों के दाम बढ़े हैं और खाद की कमी हुई है। साथ ही तेल के दाम भी जंग के कारण ही बढ़ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत की तरफ से यूक्रेन को भेजी गई मदद का भी जिक्र किया। जिसमें पीएम ने कहा कि, भारत की तरफ से यूक्रेन के लोगों के लिए मदद पहुंचाई गई।

Suggested News