बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती के पूर्व संध्या पर काव्य पाठ का हुआ आयोजन, पौत्र अरविंद दिनकर उनके काव्य का किया पाठ

राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती के पूर्व संध्या पर काव्य पाठ का हुआ आयोजन, पौत्र अरविंद दिनकर उनके काव्य का किया पाठ

Patna : राष्ट्रकवि रामाधारी सिंह दिनकरकी कल 23 सितंबर को जयंती है। उनकी जयंती के पूर्व  पूर्व संध्या पर आज 22 सितम्बर को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में काव्य पाठ का आयोजन किया गया। पार्टी के कैलाशपति मीडिया सेंटर में आयोजित इस काव्य पाठ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

माँ सरस्वती वंदना के उपरांत कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रदेश कार्यसमीति सदस्य विनोद शर्मा ने दिया। इसके बाद कार्यक्रम का संयोजन कर रहे डॉ विनोद शर्मा और राजेश झा राजू ने कवियों एवं अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर मंत्री विनोद नारायण झा ने राष्ट्रकवि रामाधारी सिंह दिनकर को याद करते हुए कहा कि वो बिहार पुत्र थे लेकिन पूरे राष्ट्र के गौरव थे। उनके कविता में जीवन के सभी रंगो के सार है। दिनकर जी वीर रस के साथ ही नव रस के भी कवि थे। वे राष्ट्रवाद से ओतप्रोत थे एवं पूरी जिंदगी समाज के उत्थान एवं संस्कृति के विकास पर केन्द्रित करते हुए कविताओं की रचना की। उनके सभी कविताओं में राष्टप्रेम झलकता है। 

उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देता हूं आप साथियों का जिन्होने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है, विशेष कर मीडिया सेल का जिनके माध्यम से आज दिनकर जी को पुनः याद करने का मौका मिला। इस अवसर पर रामधारी सिंह दिनकर जी के पौत्र अरविंद दिनकर की विशेष उपस्थिति रही जिन्होनें दिनकर जी की कविताओं का पाठ किया।  

इस अवसर पर निम्नलिखित कवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

1.         पद्म श्री डॉ शांती जैन 

2.         श्रीमती अराधना प्रसाद 

3.         डॉ शालीनी पांडे¬¬

4.         श्री भगवती प्रसाद द्विवेदी

5.          श्री अरविंद दिनकर 

6.         श्री सरोज तिवारी 

7.         श्री विजय व्रत कंठ

8.         श्रीमती अभिलाषा 

9.         श्रीमती शिल्पा मिश्रा

Suggested News