बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में गांजा उत्पादकों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ा अभियान, 51 किलो गांजा के पेड़ के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

नवादा में गांजा उत्पादकों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ा अभियान, 51 किलो गांजा के पेड़ के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

NAWADA : नवादा में इन दिनों पुलिस के द्वारा माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। नवादा के पुलिस कप्तान अमरीश राहुल के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दे कि थाना प्रभारी अजय कुमार ने एसआई निलेश कुमार सिंह के साथ अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुलना गांव पहुंचकर ताबड़तोड़ छापामारी कर 51 केजी गांजा का पेड़ को बरामद किया है। 


थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि श्रीकांत सिंह के द्वारा अपने घर के जमीन में गांजा का पेड़ लगाकर तस्करी करने का काम किया जा रहा था। जिसके बाद सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। वहीँ श्रीकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा की ड्रग निकोटिव एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गांव में गांजा की व्यापक पैमाने पर खेती किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई की गई है।

थानाध्यक्ष ने कहा की बरामदगी के बाद जब्त पौधों को थाना लाया गया है। इस प्रकार शराब के साथ पुलिस ने गांजा उत्पादकों के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई से गांजा उत्पादकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News