बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी करने का आरोप

गया में 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी करने का आरोप

GAYA : बोधगया थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया मे कोविड जांच करवाने के बाद सभी का चालान किया गया है। आपको बता दे की मंगलवार को शाम दो पक्षों में किसी कारण को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमे दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई थी। 

इसी बीच बोधगया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छान बीन करना शुरू कर दिया है। लेकिन उस वक्त अंधेरे का फायदा उठाकर सभी व्यक्ति भाग निकले थे। वहीं बुधवार को अहले सुबह  9 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने के बाद सत्यापन मे आठ लोगों को दोषी पाया गया, जिसके बाद कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए गुरुवार को सभी को जेल भेज दिया गया है। 

इधर जेल भेजे जाने वाले लोगों के परिजनों का कहना है कि पुलिस पक्षपात करते हुए काम किया है। क्यों कि झगड़ा दोनों पक्षों से हुई थी। जेल भी दोनो पक्षों से भेजना चाहिए था। लेकिन एक पक्ष के लोगो को छोड़ दिया गया है। जेल भेजे जाने वाले मे विनय कुमार,अजय कुमार,जय राज,उदय कुमार धीरज कुमार,मो दानिश,विपिन कुमार,राजकुमार, शामिल है। 




Suggested News