बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पुलिस ने 136 पुड़िया स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, एक अन्य फरार

पटना में पुलिस ने 136 पुड़िया स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, एक अन्य फरार

पटना. पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 136 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवक बाइक से भागने में सफल रहा। मिली जानाकरी के अनुसार पुलिस पूछताछ में युवक ने कई राज खुले हैं। आरोपी ने पुलिस को स्मैक की खरीद-बिक्री करने वाले का पता बताया है।

राजधानी में एक बार फिर सूखा नशे का व्यपार जोर पकड़ता नजर आ रहा है। मामला पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र इलाके का है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को 136 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफतार किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि पुलिस को सुचना मिल रही थी कि इलाके में कुछ युवक सूखे नशे की गिरफ्त में आ रहा है। इसके आलोक में पुलिस ने इलाके में अपनी पैनी निगाह बनायी। इस दौरान पुलिस ने युवक को 136 पुड़िया समैक के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि पकड़ में आये युवक ने स्मैक की खरीदारी करने वाले सोर्स का पता बताया है। जल्द पुलिस इन नशे के सौदागरों तक पहुंचकर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इलाके में निरंतर पुलिस अभियान चला रही है, ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके।

Suggested News