पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में पटना डीएम, अवैध रूप से चल रहे साइबर कैफे किया गया सीज, आरटीपीएस काउंटर से सेटिंग कर चलता था प्रखंड परिसर में दाखिल खारिज का खेल

PATNA : पटना के पुनः जिलाधिकारी बनने के बाद डॉ.चंद्रशेखर सिंह एक्शन में दिखे। जहां डीएम के निर्देश पर दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने मनेर आंचल का औचक निरीक्षण किया। वही मनेर अंचल कार्यालय का एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंचल परिसर में अवैध रूप से चल रहे हैं कई साइबर कैफे को सीज किया गया और तीन साइबर संचालको को गिरफ्तार किया गया है।
इधर प्रखंड और अंचल के कुछ लोगों ने बताया कि आरटीपीएस काउंटर के कर्मियों और अंचल के कर्मियों के मिलीभगत से दाखिल खारिज का खेल चल रहा था। आरटीपीएस कर्मी और अंचल कर्मियों साइबर कैफे के संचालको से मिलकर मोटी रकम आवेदकों से भयादोहन कर उगाही करते थे। गरीब लोग कर्ज लेकर जमीन के दाखिल खारिज कराते थे।
इस संबंध में दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पटना जिलाधिकारी के रूप में फिर से डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पदभार ग्रहण किया। जहां पटना डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है आगे एसडीएम ने बताया कि पटना जिलाधिकारी को लगातार सूचना मिल रही थी कि कर्मचारी अंचल कार्यालय में समय पर नहीं पहुंचते हैं जिसके कारण जनता को समस्या होती है।
मनेर अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में अवैध रूप से तीन साइबर कैफे चल रहा था। साथ ही कई कर्मी व अधिकारी गायब थे। वहीं साइबर कैफे को बंद कराया गया और सीज किया गया है। कुछ लोगो को गिरफ्तार कर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
REPORT - SUMIT SINGH