बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में घूम-घूमकर फायरिंग मामले में पुलिस ने दुसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य दो आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए कर रही छापेमारी

मुंगेर में घूम-घूमकर फायरिंग मामले में पुलिस ने दुसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य दो आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए कर रही छापेमारी

MUNGER : साल के अंतिम दिन मुंगेर शहर में घूम घूम कर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मुख्य अपराधी को गिरफ्तार कर पब्लिक परेड कराया। एक दिन पूर्व इसी मामले में एक अन्य अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मामले के दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।   

बता दें की मुंगेर में 31 दिसम्बर को कोतवाली थाना क्षेत्र के लेमन ट्री होटल के पास एवं अन्य जगहों पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने अबतक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक दिन पूर्व एक अन्य आरोपी निषाद हासमी को गिरफ्तार किया था और आज गोलीबारी मामले के मुख्य आरोपी हजला अहमद को किला के पूर्वी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। 

उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पब्लिक परेड कराया है। बांकी बचे दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आपको बता दें कि गोलीबारी की घटना शहर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। जिसके बाद उस विजुअल को मुंगेर पुलिस ने देखने के बाद सभी आरोपियों को पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर रही है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट   

Suggested News