बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में गोलीबारी को लेकर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद

पटना में गोलीबारी को लेकर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद

PATNA : राजधानी में 21 मई को दो पक्षों के हुए विवाद के बाद हुई गोलीबारी में रजत कुमार को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी से गुप्त सुचना के आधार पर एक देसी कट्टा और एक ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल बीते 19 मई को कदमकुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर के समीप गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमे अभिषेक नाम के युवक को पैर में गोली लगी। हालाँकि पुलिस और परिजनों ने घायल  अभिषेक का इलाज निजी अस्पताल में कराया। पूरा मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर के नजदीक का था। जहाँ घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने घटना की कहानी पुलिस को बताया है। 

बताते चले आपसी विवाद में घटना का घटित होने की बात बताई जा रही। जिसमे कई अज्ञात  लोगो के खिलाफ कदमकुआं थाना में मामला दर्ज किया गया है। उस पुरे की जानकारी लेने सिटी एसपी अम्ब्रीश राहुल रविवार को कदमकुआं थाना पहुंचे। जहाँ मिडिया से मुखातिब होते हुए बताया की घटना के कुछ दिन पहले  छात्रों से विवाद हुआ था। जिसके कारण गोलीबारी की घटना में तीन से चार राउंड गोलियां चली है। वही बताया की अभिषेक और छात्रों के बीच विवाद के दौरान अभिषेक के पैर  में गोली लगा है। 

सिटी एसपी ने कहा की घायल युवक के ब्यान पर केस दर्ज कर अनुसन्धान किया जा रहा है। इस घटना में जो भी लोग शामिल है पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। हालाँकि पुलिस सूत्रों की माने तो वैशाली गोलंबर हैंडलूम भवन में अनावश्यक छात्रों और लोकल युवको का जमावड़ा होता है। जिसमे बरबार नोक झोक की शिकायतों पर करवाई की जाती है। 

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट

Suggested News