बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देह व्यापार के लिए कोलकाता से आई लड़कियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दलाल भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

देह व्यापार के लिए कोलकाता से आई लड़कियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दलाल भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

GAYA : गया में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है। इस मामले में कोलकाता के सोनागाछी से लाई गयी दो लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिटी एस पी गया राकेश कुमार ने बताया की बोधगया थाना क्षेत्र में गेस्ट हाउस में कोलकाता के सोनागाछी से देह व्यापार के लिए लाकर रखा गया था। इसके साथ ही जानकारी मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी चीकू पांडे भी भी आया हुआ है। 

इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज घूरन मंडल के नेतृत्व में मुफस्सिल थाने की पुलिस तुरंत बोधगया पहुंची। उसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया अजय प्रसाद और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान होटल से दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया। 

वहीं होटल की तलाशी लेने पर एक मैनेजर चंद्रशेखर विराजी को भी पकड़ा गया, जो सुपौल का रहने वाला था। सभी के पास  से चार मोबाइल बरामद की गई है। वही सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया की चीकू पांडे के ऊपर 7 संगीन अपराध की प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज है जिसमें कई बार वह जेल भी जा चुका है। इस घटना को लेकर बोधगया थाने में अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें गेस्ट हाउस के मालिक सहित कई लोगों पर युवतियों को बहला-फुसलाकर लाने वाले दलालों पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस मामले में कुल 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

गया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News