बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जुआ के अड्डे पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला, निर्दोष लोगों पर कार्रवाई के विरोध में नाराज ग्रामीणों ने नयागांव थाना पर किया पथराव ,तीन घायल

  जुआ के अड्डे पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला, निर्दोष लोगों पर कार्रवाई के विरोध में नाराज ग्रामीणों ने नयागांव थाना पर किया पथराव ,तीन घायल

सारण: सोनपुर प्रखंड के नयागांव थाना क्षेत्र के बरियार चक गांव में जुआ के अड्डे पर छापेमारी के दौरान पकड़े गए जुआरी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। वहीं कई निर्दोष को गिरफ्तार किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने नयागांव थाना पर चढ़कर पथराव कर दिया। जिसमें एक महिला एक पुरुष चौकीदार तीन घायल हो गया। वहीं पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई मारपीट में स्थानीय आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में चार स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच राजेश कुमार को रेफर कर दिया। इस घटना में स्थानीय अमित कुमार सिंह उनकी पत्नी , शंकर दयाल सिंह उनकी पत्नी रूबी देवी टेंपो कुमार प्रमोद कुमार समेत अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विनय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस के द्वारा ग्रामीणों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करना काफी निंदनीय है।

 मिली जानकारी के अनुसार नयागांव थाना की पुलिस ने बरियारचक से गांव में छापेमारी जुआ के अड्डा पर किया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस के कब्जे से बचाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। वही ग्रामीणों के हमले से नाराज पुलिस कर्मियों ने करीब ढाई बजे रात कई थाना के पुलिस के साथ गांव में घुसकर स्थानीय लोगों पर जमकर लाठियां चटकाई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने घर में घुसकर महिला बच्ची के साथ मारपीट किया एवं समान क्षतिग्रस्त कर दिया। 

डीएसपी नवल किशोर ने बताया कि पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बरियारचक गांव में छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर थाने पर पथराव किया। जिसमें एक चौकीदार महिला पुलिस एवं एक पुलिस जवान घायल हो गया। इस मामले में चार व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Suggested News