BHAGALPUR : मुंगेर जिला के खड़कपुर के बड़गामा हरपुर गांव के रहने वाले घायल कुंदन कुमार यादव की मौत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि मृतक छठ पर्व को लेकर अपने ननिहाल से वापस लौट रहा था। उसके मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे।
खड़गपुर के पास उत्पाद विभाग के द्वारा शराब को लेकर जांच की जा रही थी। इसी क्रम में मोटरसाइकिल थोड़ा आगे बढ़ गया। जिस पर पुलिस वाले ने कुंदन के सर पर राइफल के कुंदे से प्रहार कर दिया।
इस घटना में कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। वही परिजनों का आरोप है कि यहां पर पुलिस के द्वारा केस नहीं लिया गया।
उन्होंने बताया की केस को लेकर जब परिवार वालों की ओर से दबाव बनाया गया। तब पुलिस वालों ने परिवार वालों की पिटाई कर दी। मृतक के पिता अब पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट