BIHAR NEWS : नोटों का बण्डल दिखाकर महिलाओं से ठगी करनेवाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, एक को किया गिरफ्तार

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद में लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की ये भोले-भाले लोगों को नकली नोटों का बंडल दिखाकर झांसे में लेकर ठगी करते थे। 

आज शहर के काको मोड़ के आसपास इन लोगों ने एक महिला को निशाना बनाया। लेकिन मामले की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को हो गई। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। 

Nsmch
NIHER

हालांकि उसमें से एक शख्स पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि रिश्ते में वह दोनों चाचा भतीजा है। फरार होने वाला चाचा नकली नोटों का धंधा भी करता है।

जहानाबाद से रितेश की रिपोर्ट