बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन, लेथ मशीन के साथ अवैध हथियार किया बरामद

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन, लेथ मशीन के साथ अवैध हथियार किया बरामद

MUNGER : मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ मुंगेर पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।  इसी कड़ी पुलिस को यह सूचना मिली की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया गांव स्थित एक घर में वृहत पैमाने पर लेथ मशीन का इस्तेमाल करते हुए हथियार का निर्माण किया जा रहा था। 

जब सूचना पे पुलिस के द्वारा वहां दबिश देते हुए छापेमारी अभियान चलाई तो पुलिस भी दंग रह गई। जब देखा घर के बाहर दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ।  और एक व्यक्ति के द्वारा लगातार उस और आने वाले व्यक्ति ले नजर रखा जाता था।  

वहीं साथ ही पुलिस ने वहां छापेमारी के दौरान हथियार निर्माण में लगे दो निर्माता को लेथ मशीन , कई सेट अवैध निर्मित हथियार और उपकरण को बरामद किया। छापेमारी चालू रहने के कारण पूरी जानकारी मुंगेर पुलिस के द्वारा नहीं बताया गया।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News