स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना के होटलों और भीड़भाड़ इलाकों में पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान, तीन को हिरासत में लिया

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना के होटलों और भीड़भाड़ इल

PATNA : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है ।राजधानी के तमाम होटलों और भीड़ भाड़ वाले जगहों पर पटना पुलिस की पैनी निगाह के साथ साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल गली के मगध होटल के कमरे में छापेमारी के दौरान एक कमरे से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 दरअसल जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक के बैग से रामाशीष कुमार अररिया नरपत गंज निवासी को हिरासत में लिया। जिसके पास से 8 सिपाही भर्ती परीक्षा के अलग अलग कैंडिडेट के एडमिट कार्ड, ब्लैंक चेक,नकद राशि के साथ कई अहम दातावेजो को बरामद किया है। जिसके बाद इस मामले में एक कमरे में ठहरे तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लाई है। इस मामले की जानकारी देते हुए पटना सेंट्रल एसपी चंद्र प्रकाश में बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से तमाम चौक चौराहा और बीरबल वाले जख्मों के साथ-साथ होटल की चेकिंग चल रही है। 

वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में होटल से हुए सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल एक कैंडिडेट के पास से आठ अलग-अलग अभिव्यक्तियों के एडमिट कार्ड बरामद होने के मामले को लेकर बताया कि फोटो की चेकिंग के दौरान एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसके पास से कई कागजात और अहम जानकारियां मिली है जिसकी जांच फिलहाल की जा रही है। वहीं इस मामले में जांच अभी पुलिस की जारी है जांच के बाद ही इस मामले का पूरा उद्भेदन हो पाएगा।

पटना से अनिल की रिपोर्ट