बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में अवैध शराब भट्ठियों को पुलिस ने किया ध्वस्त, शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बांका में अवैध शराब भट्ठियों को पुलिस ने किया ध्वस्त, शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

BANKA : बांका के अमरपुर में देसी शराब के निर्माण एवं तस्करी को लेकर रविवार को पुलिस द्वारा श्वान दस्ता के साथ चंपाथान गांव एवं झरना पहाड़ी के आसपास के जगहों पर छापामारी अभियान चलाया गया। 

जिसमें चंपाथान गांव के पश्चिम जंगली इलाके में तीन जगहों पर देसी शराब बनाने के लिए भट्ठी पाया। जिसे पुलिस ने मौके पर ध्वस्त कर दिया। वहीं 15 गैलन जावा महुआ भी पाया। जिसे पुलिस ने जावा महुआ को विनिष्ट कर दिया। जबकि एक प्लास्टिक के डब्बा में दस लीटर देसी शराब जब्त किया गया। 

श्वान दस्ता टीम के छापामारी से पूरे दिन झरना पहाड़ी के आसपास गांवों में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा रहा। छापामारी में दारोगा मनोज पासवान, जनार्दन सिंह, भागलपुर से आये श्वान दस्ता के सिपाही अजीत कुमार एवं अन्य पुलिस बल साथ थे। 

थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि छापामारी में तीन देसी शराब बनाने की भट्ठी ध्वस्त किया गया है। साथ ही दस लीटर देसी शराब जब्त किया गया है। मामले को लेकर केस दर्ज कर तस्कर की पहचान की जा रही है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News