बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के चर्चित लव कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, संपत्ति के लिए मां ने कराई थी हत्या

पटना के चर्चित लव कुमार  हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, संपत्ति के लिए मां ने कराई थी हत्या

Patna : पटना के मोकामा में हुए लव कुमार हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा किया है। लवकुमार की हत्या उसकी सौतेली मां ने ही सुपारी किलर से कराई थी। पुलिस ने आरोपी मां और दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

बाढ़ एएपी अमरीश राहुल ने बताया कि मोकामा थाना क्षेत्र के मोर ग्राम निवासी बाइस वर्षीय युवक लव कुमार की हत्या संपत्ति को लेकर की गई थी। युवक की हत्या संपत्ति के लालच में उसकी सौतेली माँ चमेली देवी ने अपने प्रेमी और कतिपय भाड़े के कातिलों के साथ मिलकर की थी। 

उन्होंने बताया कि लव कुमार की हत्या गला दबाकर की गई थी। घटना के बाद मामले की जांच का जिम्मा मोकामा थाना के इंस्पेक्टर राजनंदन शर्मा को दी गई थी। जिसके इंस्पेक्टर राजनंदन शर्मा ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरु की। 

जांच के दौरान हत्या का मुख्य सूत्रधार मृतक की सौतेली मां चमेली देवी निकली। जिसके बाद चमेली देवी को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने सारे राज खोल दिये। संपत्ति को लेकर चमेली देवी ने अपने प्रेमी और अन्य भाड़े के कातिलों के साथ मिलकर लव कुमार की हत्या की थी। 

उन्होने बताया कि चमेली देवी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।  

बाढ़ से विकास की रिपोर्ट

Suggested News