बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सेना के रिटायर अधिकारी और दिल्ली से अगवा युवती के हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

सेना के रिटायर अधिकारी और दिल्ली से अगवा युवती के हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

AURANGABAD : झारखंड के मेदिनीनगर में डालटेनगंज के सेना के सेवानिवृत कनीय अधिकारी और दिल्ली से युवती को अगवा कर हत्या किये जाने के मामले का औरंगाबाद पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपहर्ताओं के पास से हत्याकांड को अंजाम देने में प्रयुक्त असलहे और एक कार बरामद किया गया है। 


पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया की झारखंड के मेदिनीनगर जिले के डालटेनगंज निवासी सेना के सेवानिवृत कनीय अधिकारी अनिल कुमार पांडेय को रूपयों के लेनदेन को लेकर अप्रैल में नबीनगर थाना क्षेत्र से अगवा कर लिया गया था। जबकि दिल्ली की एक युवती को भी औरंगाबाद के ही अपराधियों ने अगवा किया था। सेना के सेवानिवृत कनीय अधिकारी के अपहरण के मामले में नबीनगर थाना में भादवि की धारा 364 के तहत कांड संख्या-183/22 दर्ज किया गया था। मामले में नबीनगर के जनकपुर पोखरा निवासी अभिमन्यु सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामले का तेजी से अनुसंधान और अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी थी। इसी बीच 25 मई को अपहृत अनिल कुमार पांडेय का शव आमस थाना क्षेत्र में तथा दिल्ली की युवती मोनी सक्सेना का शव मदनपुर थाना क्षेत्र में बरामद किया गया। दोनो शवों की बरामदगी के बाद भादवि की धारा 302 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दोनो थानों में क्रमश: आमस थाना कांड संख्या-185/22 एवं  मदनपुर थाना कांड संख्या-252/22 दर्ज किया गया था। दोनो ही मामलों में अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। 

इसी मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस की विशेष टीम ने शुक्रवार को देर रात नबीनगर थाना क्षेत्र में तेतरिया के पास से अपहरण कांड के नामजद आरोपी अभिमन्यु सिंह एवं उसके सहयोगी औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड रामराज्य नगर निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देश पिस्तौल, 03 पीस जिंदा कारतूस, 02 मोबाईल एवं 01 स्वीफ्ट कार बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभिमन्यु सिंह ने दोनो घटनाओं को स्वयं अंजाम देने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक विजेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक प्रणव कुमार, सुशील कुमार(आसूचना ईकाई), सिपाही मान सिंह, रौशन कुमार गुप्ता, दिगविजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं कुसुम कुमारी शामिल रहे।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News