पटना में गोली कांड का पांच घंटे बाद ही पुलिस ने किया खुलासा, शराब पीने के बाद हुए विवाद में दोस्त ने मारी थी गोली
पटना से सटे दुल्हीन बाजार के ग्राम डुमरी में शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोली मारने के मामले का उद्वेभेदन पटना पुलिस ने महज 5 घंटे में कर लिया है।इस मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिम अभिनव धीमन ने बताया कि डुमरी के रहने वाले कलेन्द्र बिंद को उनके घर के पास कल गोली मारी गई थी। इस मामले को महज 5 घंटे में सुलझाते हुए पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त निखिल यादव को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार निखिल यादव के पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है।गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति कलेन्द्र बिंद की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पश्चिमी एसपी ने कहा कि घटना का कारण मामूली विवाद है जिसमें कलेन्द्र बिंद और निखिल यादव आपस में दोस्त थे। घटना वाले दिन दोनों ने अवैध शराब का सेवन किया जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई वही निखिल यादव के पास कट्टा था जिससे घायल पर फायरिंग हुई और गोली सीधे घायल कलेन्द्र बिंद के पेट में जा घुसी।
हालांकि घटना के बाद पुलिस ने घायल कलेन्द्र बिंद को phc में भर्ती कराया जिसके बाद डॉक्टरों ने एम्स के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी स्थिति डॉक्टरों ने नाजुक बनी हुई है। फिलहाल गिरफ्तार निखिल यादव ने अपना जुर्म कबूल लिया है। वही इसपर दो अन्य हत्या में मामले पहले से दर्ज है जिसमें बेल पर बाहर आया था।
पटना से अनिल की रिपोर्ट