बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली हिंसा में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सोशल मीडिया की निगरानी में जुटी पुलिस, आज फिर पुलिस पर हुआ पथराव

दिल्ली हिंसा में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सोशल मीडिया की निगरानी में जुटी पुलिस, आज फिर पुलिस पर हुआ पथराव

DESK. दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सोमवार को कहा कि जहांगीरपुरी इलाके में भड़की हिंसा के मद्देनजर गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। शांति भंग करने की कोशिश करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राकेश अस्थाना ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सोशल मीडिया पर करीब से नजर रख रहे हैं और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हिंसा में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्थाना ने कहा कि दोषी चाहे किसी भी वर्ग, पंथ, समुदाय और धर्म का हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हिंसा में नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अब तक 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीमों ने सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया है। 


राकेश अस्थाना ने उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें कहा गया है कि पुलिस एक पक्ष के लोगों को टारगेट कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा क्यों भड़की? इस सवाल पर राकेश अस्थाना ने कहा कि जांच चल रही है। इसके बारे में अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है। इस बीच अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और जिला पुलिस संयुक्त रूप से घटना की जांच कर रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हिंसा प्रभावित इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि सोमवार दोपहर अज्ञात शरारतीतत्वों ने पथराव किया. पुलिस पर 2 पत्थर फेंके गए जिसके बाद कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया. हालांकि स्थिति कुछ समय में ही नियंत्रित हो गई. फ़िलहाल शांति और कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस की टीम इलाके में मौजूद है. 


Suggested News