बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में सीएसपी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 4 बदमाशों को हथियार और स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

सिवान में सीएसपी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 4 बदमाशों को हथियार और स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

SIWAN : सिवान जिला के जीबी नगर और दरौंदा में बीते दिनों हुए सीएसपी लूट कांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस घटना शामिल 4 अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जीबी नगर के पंचमुहा पुल के पास से चारों अपराधियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने अपराधियों के पास से 4 देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, 3 मोटरसाईकिल, 7 मोबाईल, 44 पुड़िया स्मैक और लूटे गए बैग को बरामद किया है।

सिवान एसपी अमितेश कुमार ने इसकी जानकारी प्रेसवार्ता कर दी है। एसपी ने बताया कि पिछले महीने जीबी नगर और दरौंदा में अपराधियों ने सीएसपी में लूट की घटना को अंजाम दिया था। जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने अलग अलग इलाकों में छापेमारी जारी रखी हुई थी। इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जीबी नगर के पंचमुहा पुल के पास से 3 तीन मोटरसाइकिल और हथियार के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

अपराधियों के पास से 4 देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, 3 मोटरसाईकिल, 7 मोबाईल, 44 पुड़िया स्मैक और लूटे गए बैग को बरामद किया गया है। इनकी गिरफ्तारी से जीबी नगर और दरौंदा सीएसपी लूट कांड का खुलासा हो गया है। 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सारण जिले के दाउदपुर सरयू पार निवासी राम उदार के पुत्र पृथ्वी कुमार, गोपालगंज जिले के छितौली निवासी ओम प्रकाश सिंह के पुत्र करण कुमार,सीवान जिले के भगवानपुर भीखपुर निवासी चंद्रमा सिंह के पुत्र रितेश सिंह और महाराजगंज के पोखरा निवासी चंदेश्वर प्रसाद के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार अपराधियों में करण कुमार और पृथ्वी कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

सिवान से परवेज अली की रिपोर्ट

Suggested News