बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में पुलिस ने जिस्मफरोशी और नशे के कारोबार का किया खुलासा, दो महिला सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार

भागलपुर में पुलिस ने जिस्मफरोशी और नशे के कारोबार का किया खुलासा, दो महिला सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार

BHAGALPUR : जिले की बरारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिस्मफरोशी का धंधा करवाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के विक्की यादव के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एएसपी शुभम आर्य ने बताया की विक्की यादव के पास से कंडोम एवं कोरेक्स की कई बोतल भी बरामद हुआ है।  


उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर बरारी पुलिस के सहयोग से सीआईटी के एक और तीन नंबर की टीम के जवान ने किया है। गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास भी रहा है। वह ब्राउन शुगर मामले में फरार चल रहा था।  

वहीँ बरारी पुलिस ने दो अलग अलग ठिकानों पर छापामारी कर नशे का कारोबार करने वाले गिरोह का खुलासा किया। इसमे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उक्त युवक के पास से 29 ग्राम ब्राउन शुगर एवं एक लाख 61 हजार कैश बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि वेट मशीन मोबाइल समेत नशे से जुड़े अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास भी रहा है। नशे के कारोबार करने मामले में उस पर मधुसुदनपुर थाने में मामला दर्ज है। नशे से जुड़े कारोबार में संलिप्तता के आरोप में निलेश कुमार एवं अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। एएसपी शुभम आर्य ने बताया कि इससे जुड़े लोगों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। उस पर भी शिकंजा कसा जाएगा। छापामारी टीम में बरारी पुलिस के अलावा सीआईटी एक और तीन नंबर की टीम के जवान शामिल थे।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News