बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर मंडल कारा में सुबह सुबह पहुंची कई थानों की पुलिस, अचानक छापेमारी से कैदियों में मचा हड़कंप

मुंगेर मंडल कारा में सुबह सुबह पहुंची कई थानों की पुलिस, अचानक छापेमारी से कैदियों में मचा हड़कंप

MUNGER: मुंगेर मंडल कारा में एसडीओ और एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी की कार्रवाई आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई। हालांकि छापेमारी के दौरान बैरकों में किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। वहीं इस छापेमारी से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। 

दरअसल, बिहार के मुंगेर जिले के मुंगेर मंडल कारा में एसडीओ सदर और एसडीपीओ सदर रविवार की सुबह मंडल कारा पहुंचकर कई थानों के पुलिस के द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। करीब दो घंटे मंडल कारा मुंगेर में पुलिस की छापामारी चली। हालांकि इस छापेमारी में किसी तरह की भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। 

वहीं, इस मामले में एसडीओ सदर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंडल कारा मुंगेर में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी अभियान में मंडल कारा के एक-एक वार्ड, बैरक और हॉस्पिटल वार्ड में गहन छापामारी की गई। वहीं, कड़ी चौकसी के बीच इस छापामारी से बंदियों में हड़कंप मचा रहा।  साथ ही बताया की सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। उन्होंने कहा कि इस छापामारी में आपत्तिजनक सामान नहीं मिले हैं।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट

Suggested News