मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर मुकेश पांडे हत्याकांड को लेकर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी मुन्ना खान को सहयोगी के साथ किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर मुकेश पांडे हत्याकांड को लेकर

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बीते दिनों प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुन्ना खान को एक अन्य सहयोगी के साथ पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी प्रेस वार्ता कर देते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मामला 29 जुलाई की है। जब मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के पटियासा से हथौड़ी थाना क्षेत्र के निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुकेश कुमार पांडे का कुछ अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था।

अपहरण के बाद उनका डेड बॉडी दरभंगा जिले से बरामद किया गया था। जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर मुकेश कुमार पांडे के भाई के बयान पर गरहा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी अवधेश दीक्षित और एसडीपीओ टाऊन टू के विनीता सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसमें गरहा थाना की पुलिस और डीआईयू की टीम भी शामिल थीं।

मामले में विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए अभी तक 7 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन मुख्य आरोपी मुन्ना खान लगातार फरार चल रहा था। जिसके बाद विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए अब प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मुन्ना खान को एक अन्य सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। जिसको पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड का मूल कारण जमीनी विवाद है। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट