बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में मुखिया गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाईनर को किया गिरफ्तार

सासाराम में मुखिया गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाईनर को किया गिरफ्तार

SASARAM : रोहतास पुलिस की विशेष टीम ने डालमियानगर थाना क्षेत्र से मुखिया को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास करने वाले अपराधकर्मियों में लाइनर की भूमिका निभाने वाले चंद्र प्रकाश पांडे उर्फ प्रकाश पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने के प्रयास में प्रयोग की गई मोबाइल फोन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।


रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि 26 जुलाई 2022 को नासरीगंज प्रखंड के पवनी पंचायत के मुखिया विजय भगवान तिवारी को मोटरसाइकिल सवार अपराधकर्मियों ने गोली मार दी थी। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था। समुचित ईलाज होने के बाद मुखिया फिलहाल पूरी तरह से सुरक्षित है। 

उक्त मामले को रोहतास पुलिस ने काफी गंभीरता से लेते हुए अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए डालमियानगर थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। गठित विशेष टीम के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली की मुखिया को गोली मारने वाले अपराधकर्मियों में से एक अपराधकर्मी डालमियानगर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम ने चंद्र प्रकाश पांडे उर्फ प्रकाश पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार अपराधी नासरीगंज थाना क्षेत्र के हाउडीह गाँव का रहने वाला है। जो मुखिया को गोली मारने के समय रेकी करते हुए लाईनर की भूमिका निभाया था। जिस मोबाइल से अपराधकर्मियों को लाइनर के द्वारा सूचना दी गई थी। उस मोबाइल फोन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News