बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, करोड़ 25 लाख के चरस के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, करोड़ 25 लाख के चरस के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र को गुप्त सूचना प्रप्त हुई कि तस्कर मादक पदार्थ की खेप लेकर पहुचने वाले है। उक्त प्राप्त सूचना पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर डीएसपी के नेतृत्व में पीपरा कोठी ,सुगौली व बंजरिया थाना अध्यक्ष का टीम का गठन करते हुए अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त आदेश पर  गठित टीम के द्वारा कुशलतापूर्वक कार्य करते हुए करीब बंजरिया थाना क्षेत्र के  सिंधिया सागर ओभर ब्रीज के पास से दो मादक पदार्थ के तस्करों को एक मोटर साईकिल एवं 6 किलो 52 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में बंजरिया थाना में कांड दर्ज किया गया है तथा आवश्यक पूछ ताछ की जा रही है।  मोतिहारी एसपी  द्वारा टीम में शामिल पुलिस पदाधिकरियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम एवं पता-

1. राकेश यादव पे० स्व० कारी राउत सा० पनटोका बेलहिया थाना कलैया जिला बारा नेपाल

2. राजेश यादव पे० स्व० बुढ़ा यादव सा० भिशवा पुलिस चौकी भिशवा थाना लंगड़ी जिला परसा

(नेपाल)


बरामदगी :-

1. चरस-6 किलो 52 ग्राम

2. मोटरसाईकिल 01

गठित टीम में शामिल पदाधिकारियों का नाम:-

1. अरूण कुमार गुप्ता, अनु०पु०पदा० सदर

2. पु०अ०नि० संदीप कुमार, थानाध्यक्ष बंजरिया

3. पु०अ०नि० अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष सुगौली

4. पु०अ०नि० मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पीपरा कोठी

Suggested News