बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर रहा था लड़का, पुलिस ने थाने में कराई शादी

कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर रहा था लड़का, पुलिस ने थाने में कराई शादी

Kaimur : जिले में पुलिस द्वारा अपनी उपस्थिति में एक प्रेमी जोड़े की शादी कराई है। मामला जिले के भभुआ थाना का है। दरअसल  फेसबुक से हुआ प्यार प्रेमी-प्रेमिका के बीच ऐसा परवान चढ़ा की मामला शारीरिक संबंध तक पहुंच गया। प्रेमी ने पहले तो शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। लेकिन जब प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। जिसके बाद लड़की थाने पहुंची मामला दर्ज कराया। 


मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लड़के को पकड़ थाने ले आई। इधर लड़का और लड़की दोनो के परिजन भी थाने पहुंच। जहां पुलिस ने दोनो परिवारो से बातचीत की और परिवार की सहमति के बाद थाना परिसर में स्थिति मंदिर में ही दोनो की शादी करा दी।

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया लड़का और लड़की के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उनके बीच प्रेम हो गया। लड़के ने पहले तो झांसा देकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन वास्तव में वह लड़की से शादी नहीं करना चाहता था। जिसके बाद लड़की द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद लड़का-लड़की के घरवालों की आपसी सहमति के बाद दोनो की शादी कर दी गई है। 

कैमूर से देवव्रत की रिपोर्ट

Suggested News