बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में गड्ढे में मिले ई रिक्शा चालक के शव की पुलिस ने की शिनाख्त, परिजनों में मचा कोहराम

बेगूसराय में गड्ढे में मिले ई रिक्शा चालक के शव की पुलिस ने की शिनाख्त, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI : बेगूसराय में 10 मार्च की शाम नगर थाना की पुलिस ने मोहम्मदपुर के निकट एन एच 31 31 किनारे गड्ढे से ई रिक्शा चालक का शव बरामद किया था, जिसकी पहचान आज की गई है। शव की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर वार्ड नंबर 7 निवासी रामबालक पंडित का पुत्र लालटुन पंडित के रूप में की गई है। 

बताया जाता है कि लालटुन पंडित कल दोपहर अपने घर से बेगूसराय बाजार आया था और भुंजा खरीदा था। जिसके बाद वह शाम तक नहीं लौटा। आज खोजबीन के दौरान परिजन खोजते खोजते सदर अस्पताल पहुंचे। तब जाकर शव की पहचान की गई।  पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था और उसकी पहचान करने में जुटी थी। 

इस बीच आज दोपहर शव की पहचान उसके परिजनों के द्वारा की गई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आशंका जताई जा रही है की एन एच पर जाने के दौरान ई रिक्शा असंतुलित होकर एन एच 31 किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। जिससे उसकी डूबने से मौत हुई है। 

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा की उसकी मौत कैसे हुई है। परिजनों ने इस मामले को लेकर कुछ भी नहीं बताया है। वहीँ घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News