बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस की पहल, दो पुलिस पिकेट का एसपी ने किया उद्घाटन

कैमूर में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस की पहल, दो पुलिस पिकेट का एसपी ने किया उद्घाटन

KAIMUR : जिले के मोहनिया के रामपुर और भभुआ के मनिहारी में पुलिस पिकेट का आज एसपी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर कैमूर एसपी राकेश कुमार ने कहा की दोनो स्थान पर आपराधिक घटनाओं के बाद लम्बी दूरी होने के कारण पुलिस को पहुँचने में काफी देर होती थी। ऐसे में अपराध पर लगाम कसने के लिए यह काफी आवश्यक था। 

बताते चलें की गणतंत्र दिवस के दो दिन पहले नक्सल प्रभावित अधौरा प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम लोहरा में जहां एक और नए थाना की शुरुआत की गयी। वहीँ आज भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी और रामपुर में पुलिस पिकेट का उद्घाटन कर उसे विधिवत रूप से चालू कर दिया गया। दोनो स्थान पर  पुलिस पिकेट का निर्माण होने से आम लोगों में हर्ष है। एसपी राकेश कुमार ने बताया की दोनों पुलिस पिकेट पर अभी एक पुलिस पदाधिकारी और पांच पुलिस जवान तैनात किए गए है। साथ ही दोनो पिकेट पर एक एक चारपहिया वाहन के साथ मोटरसाइकिल भी उपलब्ध कराई गयी है। ताकि समस्याओं का त्वरित से निदान हो सके। 

उन्होंने बताया की भभुआ थाना क्षेत्र से मनिहारी पहुँचने में एक घण्टे का समय लगता था। लम्बी दूरी होने के कारण पुलिस का तुरंत पहुंचना थोड़ा मुश्किल होता था। ऐसे में पुलिस पिकेट की आवश्यकता थी। मोहानिया से एनएच 30 पर परसथूआ  की भी दूरी करीब 25 किलोमीटर की पड़ती है। बीच मे न ही कोई पुलिस पिकेट या थाना है। ऐसे में यहां भी किसी प्रकार की घटना दुर्घटना या आपराधिक वारदात पर लोग के बीच सुरक्षा एक बड़ी समस्या बनी थी। मोहनिया थाना के मोहनिया आउट परसथूआ के बीच रामपुर में पुलिस पिकेट चालू होने से स्थानीय लोगो को काफी राहत मिलेगी।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News