बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में मुखिया हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो को किया गिरफ्तार

सिवान में मुखिया हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो को किया गिरफ्तार

SIWAN : जिले में मुखिया के हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में एक पूर्व मुखिया प्रत्यासी बताया जा रहा है. महाराजगंज में बलऊ के मुखिया की हत्या के बाद उनके पुत्र ने तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था. 

बताते चले की दरौदा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मुखिया की हत्या कर दी गई. करसौत पुल के समीप बलऊ पंचायत के मुखिया की गोली मारकर जान ले ली गयी. मृतक की पहचाननेरुआ गांव निवासी सुनील सिंह की के रूप में हुई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई. सूचना मिलने पर दरौदा थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंची है. हालाँकि घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं. 

बताया जाता है कि बलऊ पंचायत के मुखिया व नेरुआ गांव निवासी सुनील सिंह रविवार की सुबह घर से कहीं जाने के लिए निकले थे. जैसे ही वेदारौदा थाना क्षेत्र के करसौत पुल के समीप पहुंचे कि बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. 

वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए. बदमाशों के भागने के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे गए. इसके पहले कि सुनील सिंह को अस्पताल ले जाता जाता उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

सिवान से विजय कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News