पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने किया एरिया डोमिनेशन, चुनाव को लेकर पुलिस ने कसा कमर , अपराधियों पर पैनी नजर

पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने किया एरिया डोमिनेशन, चुनाव को ल

कटिहार- लोकसभा चुनाव के तैयारी को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारी से दूर जिला स्तर पर प्रशासनिक तैयारी भी अब तेज हो गया है, मार्च के महीने में लोकसभा चुनाव के तिथियां का ऐलान संभावित है ऐसे में बंगाल सीमा से सेट बिहार के कटिहार जिला पुलिस चुनाव को लेकर तमाम तैयारी शुरू कर दिया है,. 

इसके तहत कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने एरिया डोमिनेशन के तहत बंगाल से सटे बॉर्डर इलाके में चुनाव के दौरान सुरक्षा से संबंधित तमाम विषय पर जायजा लिया, एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव के मद्दे नज़र बंगाल और झारखंड से सेट कटिहार जिला के तमाम चेक पोस्ट पर एरिया डोमिनेशन के तहत निरीक्षण जारी है ताकि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने मे कोई बाधा उत्पन्न न हो।

एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, शराबबंदी और विधि व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाएगी। जेल से जमानत पर छूटे अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।


कटिहार से श्याम सिंह की रिपोर्ट