बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायक ढुल्लू महतो मामले में सरकार के इशारे पर नंगा नाच कर रहे पुलिस पदाधिकारी : दीपक प्रकाश

विधायक ढुल्लू महतो मामले में सरकार के इशारे पर नंगा नाच कर रहे पुलिस पदाधिकारी : दीपक प्रकाश

RANCHI : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर विधायक ढुल्लू महतो को फंसाया और परेशान किया जा रहा है. पुलिस पदाधिकारी सरकार की कठपुतली बनकर नंगा नाच कर रहे है. हर रोज उन्हें इरादतन परेशान किया जा रहा है. 

प्रकाश ने कहा कि पार्टी ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर रही है जो सरकार के इशारे पर कानून को अपने हाथ मे ले रहे हैं. 

प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पदाधिकारियों को अपनी संवैधानिक मर्यादा नही भूलनी चाहिए. 

प्रकाश ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी यदि अपनी मर्यादा का उल्लंघन करना बंद नही करेंगे तो भाजपा उनके खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होगी. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News