बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फरार राजद विधायक कब होंगे गिरफ्तार, निजी आवास पर छापेमारी, नहीं मिले विधायक

फरार राजद विधायक कब होंगे गिरफ्तार, निजी आवास पर छापेमारी, नहीं मिले विधायक

भोजपुर : बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। भोजपुर के केशोपुर स्थित विधायक के निजी आवास पर पुलिस ने छापेमारी की। अचानक हुई छापेमारी से वहां अफरातफरी मच गयी।  हालांकि छापेमारी के दौरान विधायक सरोज यादव नहीं मिले। छापेमारी करने गए आलाधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। एएसपी अभियान नितिन कुमार, सदर एसडीपीओ पंकज कुमार, सदर एसडीएम अरुण प्रकाश व मजिस्ट्रेट विकास कुमार के नेतृत्व में विधायक सरोज यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी थी। एएसपी नितिन कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रमंडल विभाग के सहायक अभियंता द्वारा विधायक पर एफआईआर कराया गया था। इसी एफआईआर के मामले में वारंट आने के बाद पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम को देखकर गांववाले भी अचंभित थे। 


POLICE-RAID-ON-MLA-HOUSE-FOR-ARRESTING-RJD-MLA-IN-BHOJPUR2.jpg

छापेमारी टीम में आलाधिकारियों के अलावे कोईलवर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता, आरा नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह, बड़हरा थानाध्यक्ष कमलेश पासवान, कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश व सिन्हा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य प्रशासनिक विभाग के अधिकारी के साथ कई थानों की पुलिस, दंगा निरोधक बल, वज्र वाहन के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी शामिल था। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह ही केशोपुर स्थित विधायक के आवास पर छापेमारी की तैयारी कर ली गयी थी। सुबह पांच बजे से ही स्थानीय थाने में पुलिस-प्रशासन का जमावड़ा शुरू हो गया था। इसके बाद करीब छह से सात बजे के बीच प्रशासन ने विधायक आवास पर छापेमारी की।

Suggested News