बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में नाबालिग लड़की का अधजला शव पुलिस ने किया बरामद, इलाके में फैली सनसनी

नालंदा में नाबालिग लड़की का अधजला शव पुलिस ने किया बरामद, इलाके में फैली सनसनी

NALANDA : जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव मिल्की खंधा से बुधवार के दिन पुलिस ने एक अज्ञात नाबालिग लड़की का अधजला शव बरामद किया। शव अधजला के साथ-साथ पूरी तरह गल चुका था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव किसी लड़की की है जिसकी उम्र करीब 15 से 20 साल के बीच की बताई जा रही है। 

इधर नाबालिग लड़की का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्रामीण जब खेतों में अपने-अपने काम को लेकर जा रहे थे। तब उन्हें पुल के नीचे से आति दुर्गंध महसूस हुई। जब पुल के नीचे झांक कर देखा गया तो एक अधजली लाश पर नजर पड़ी। जैसे ही यह बात गांव वालों को पता चली। घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उम्र पड़ी।

शव के आसपास पुआल है जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि पुआल से ही शव को जलाने का प्रयास किया गया है। चेहरे और शरीर के अधिकांश हिस्से जल चुके हैं जिसके कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के उपरांत नगरनौसा थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आसपास के थानों एवं सोशल मीडिया का सहारा शव के पहचान को लेकर लिया जा रहा है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News