बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में अर्द्धनग्न अवस्था में महिला का शव पुलिस ने किया बरामद, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका

पूर्णिया में अर्द्धनग्न अवस्था में महिला का शव पुलिस ने किया बरामद, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका

PURNEA : पूर्णिया के जलालगढ़ थाना के चक पंचायत में एक महिला दुलारी देवी की हत्या कर दी गई। आज गांव के ही नहर किनारे अर्धनग्न अवस्था में मृतिका का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टिया आशंका है कि किसी ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है। 

मृतका दुलारी देवी के पति शिवेश्वर महतो ने कहा कि कल रात में डीलर का बेटा उनके घर आधार कार्ड बनवाने के काम से आया था। उनसे पहले से संपर्क था । देर रात वे लोग सोए हुए थे। तभी ऐसा लगा कि घर में कुछ लोग चल रहे है। लेकिन नींद के कारण वह कुछ समझ नहीं पाया। सुबह जब देखा तो पत्नी गायब थी।

कहा की बाद में किसी ने देखा कि उनकी गला दबाकर हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है।

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट

Editor's Picks