बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में तीन दिनों से लापता महिला का शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

गया में तीन दिनों से लापता महिला का शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

GAYA : बोधगया थाना इलाके के अम्मा गांव के सामने नदी में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। शव मिलने के बाद आस पास के इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक महिला की पहचान बकरौर निवासी 50 वर्षीय कालो देवी पति स्वर्गीय रामबालक मांझी के रूप में की गई है।

इस घटना के बाद लोगों ने बोधगया थाना की पुलिस को जानकारी दिया। जिसके बाद मौके पर बोधगया थाना प्रभारी मनोज कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का शिनाख्त करने के बाद उसके परिजनों को बुलाया गया। प्रत्यक्षदर्शी सह मृतिका कालो देवी के ग्रामीणों ने बताया की बीते तीन दिनों से अपने घर से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी नही पता चल पाया था। 

हालाँकि मृतिका के परिजनों ने गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को नहीं दिया था। पुलिस ने जब शव को नदी से बाहर निकाला तो शव बिलकुल सड़े हुए अवस्था में था। साथ ही उसका मुंह भी पूरी तरह काला पड़ गया था।पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज भेज दिया है। पुलिस की जांच के बाद पता चल पाएगा की महिला की हत्या किया गया या महिला ने स्वयं आत्महत्या कर ली है। 

इधर ग्रामीणों ने बताया की मृतक महिला कालो देवी अपने चार बच्चो को छोड़ कर चली गई है। दो बेटी और दो बेटा है जो अभी छोटे छोटे है। उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति का कई वर्ष पूर्व में ही देहांत हो गया था।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Editor's Picks