फांसी के फंदे पर लटका युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, ससुराल का आरोप - माता-पिता ने बेटे को मार डाला

फांसी के फंदे पर लटका युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, ससुराल का आरोप - माता-पिता ने बेटे को मार डाला

GOPALGANJ : कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव में एक 28 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे से फांसी के फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। बरामद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक सासामुसा गांव निवासी रामा जी साह के बेटा  कृष्णा कुमार बताया जाता है।

दरअसल घटना के संदर्भ में मृतक के पिता रामाजी साह ने बताया कि मृतक कृष्णा काफी शराब पीता था।  कई बार उसे समझाया गया। शराब पीने से मना करने पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।  मृतक के पिता ने बताया कि वह  हमेशा वह धमकी देता था कि एक दिन आत्महत्या कर लूंगा और उसने आत्महत्या कर  लिया। 


माता-पिता पर लगा आरोप

जबकि मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने आत्महत्या नहीं किया है बल्कि उसके मां-बाप, भाई ने मिलकर कर पहले पिटाई की, इसके बाद उसका हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। क्योंकि दो दिन पहले उज़के परिवार के लोग मारपीट किये थे।  

फिलहाल पुलिस दोनों बिंदुओं हत्या या आत्महत्या के मामले  पर जांच कर रही है।  बता दें कि मृतक की शादी वर्ष 2017 में सिवान जिले के नया किला निवासी प्रियंका के साथ  हुई थी शादी के बाद दो बच्चे हुए। मृतक के साला ने बताया कि बहन उसके हाइट  छोटी होने के कारण हमेशा उसके साथ मारपीट किया जाता है।

Find Us on Facebook

Trending News