बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप, पति बोला-पत्नी का था अवैध सम्बन्ध

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप, पति बोला-पत्नी का था अवैध सम्बन्ध

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक महिला का संदिग्ध स्थिति में डेड बॉडी बरामद हुआ। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर अपने पुत्री के हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ ससुराल वालों ने कहा है कि मेरी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध था। बताते चले कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा बुजुर्ग पंचायत के राजापुर गांव के वार्ड संख्या 11 की है जहां की रहने वाली मुकेश कुमार की पत्नी सुधा देवी का आज घर के अंदर ही डेड बॉडी देखा गया। जिसके बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने पूरे मामले की सूचना महिला के मायके वालों को दे दिया। 

सूचना पर पहुंची महिला के मायके वालों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया और ससुराल वालों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगा दिया। वहीँ दूसरी तरफ ससुरालवालों ने अपनी पत्नी के ऊपर किसी और युवा के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मौक़े पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताते चले की मृतिका सुधा देवी की शादी तकरीबन 12 वर्ष पूर्व जिले के सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा बुजुर्ग पंचायत के राजापुर गांव के वार्ड संख्या 11 के निवासी मुकेश कुमार दास के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच दोनो को एक पूत्र और एक पुत्री की प्राप्ति हुई। जिसके बाद मुकेश कुमार दास अपने परिवार के भरण पोषण करने के लिए मुंबई चला गया और वहा टाइल्स का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करने लगा।

इसी बिच मुकेश कुमार को पता चला की उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध चल रहा है। जिसके बाद मुकेश कुमार शनिबार को मुंबई से अपने घर पंहुचा और दोनो के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद अब महिला का आज डेड बॉडी घर से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंचे मृतक महिला के मायके वालों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया और ससुराल वालों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगा दिया है।

पुलिस ने मामले में बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला के द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है। वहीं सूचना के सत्यापन के लिए जब वह घटना स्थल पर पहुंची तो महिला का डेड बॉडी नीचे पड़ा हुआ था और प्रथम दृष्टि मामला दम घुटने से मौत की बात पुलिस के द्वारा बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट

Suggested News