बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस ने खूशबू हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी देवर गिरफ्तार

पुलिस ने खूशबू हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी देवर गिरफ्तार

तरियानी: के मठ मसौली गांव में पिछले सप्ताह हुए खूशबू हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खुशबू के सगे देवर ने ही प्रेम प्रसंग में चाकू गोदकर कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व तीन मोबाइल भी बरामद किया है। 

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मठ मसौली के लक्ष्मी साहनी की पुत्री विवाहिता खुशबू कुमारी का हत्यारा उसका देवर सुकेश कुमार ही निकला। पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है. बताया कि खुशबू की शादी 2 वर्ष पूर्व राजेश सहनी के साथ हुआ था जो हथियाही थाना पिपरा कोठी जिला मोतिहारी का रहने वाला था। राजेश सहनी बंगलोर में रहकर जीविकोपार्जन करता था।

मृतिका अपने ससुराल एवं मायके में रहती थी। मृतिका खुशबू देवी का अपने देवर सुकेश कुमार से प्रेम प्रसंग चलने लगा। सुकेश कुमार मोतिहारी में चालक का कार्य करता था। खुशबू कुमारी मायके में कुछ दिनों से रह रही थी. सुकेश कुमार को इस बात का संदेह हो गया था कि खुशबू का संबंध इसके अलावा किसी अन्य से भी चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था अहले सुबह सुकेश कुमार खुशबू की हत्या करने की नियत से उससे मिलने के बहाने  मठ मसौली आया। खुशबू देवी अपने परिजनों को बगैर बताए चुपके से सुकेश कुमार से मिलने के लिए उसके बताएं गए स्थान पर पहुंची। जहां सुकेश ने उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू हेनरी बाजार मोतिहारी में एक नाली से बरामद कर लिया गया।

Suggested News