गया में पांचवीं कक्षा के छात्र के हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, स्कूल संचालक के बेटे को किया गिरफ्तार
GAYA : गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में बीते 8 मई को पांचवी क्लास की छात्र की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए स्कूल संचालक के पुत्र हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया है। हर्ष कुमार ने ही स्कूल में ही छात्र की पिटाई किया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
वही हर्ष कुमार के द्वारा शव को छिपाने के उद्देश्य से स्कूल से 6 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया था। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया है। आशीष भारती ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के पूरा गांव में इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले पांचवी क्लास का छात्र 11 वर्षी मिहिर अचानक स्कूल से गायब हो गया था।
वहीं कुछ देर के बाद छात्र का शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका मिला। एसएसपी ने कहा कि इसमें अनुसंधान जारी है और भी अनुसंधान में जो दोषी पाए जाएंगे उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
गया से मनोज की रिपोर्ट